पंजाब यूनिवर्सिटी गेस्ट फैकल्टी पद भर्ती 2016, पंजाब विश्वविद्यालय चंडीगढ़ ने शैक्षणिक सत्र 2016-17 के लिए सार्वजनिक प्रशासन विभाग में गेस्ट फैकल्टी के रिक्त पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किया है। जो भी उम्मीदवार शिक्षण के क्षेत्र में रूचि रखते हैं इस भर्ती प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। सार्वजनिक प्रशासन में मास्टर डिग्री पूरी कर चुके उम्मीदवारों के लिए सरकारी नौकरी पाने का यह एक सुनहरा अवसर हैं।
पंजाब विश्वविद्यालय भारत के प्राचीन विश्वविद्यालयों में से एक है। यह चंडीगढ में स्थित हैं। इसकी स्थापना 1882 में हुई थी। पात्र एवं इच्छुक उम्मीदवार इस पद पर भर्ती के लिए अंतिम तिथि से पहले आवेदन कर सकते हैं। इस भर्ती की विस्तृत जानकारी नीचे दी जा रही है।
पंजाब विश्वविद्यालय गेस्ट फैकल्टी भर्ती विवरण 2016
महत्वपूर्ण तिथियां एवं जानकारियां –
आवेदन करने की अंतिम तिथि – 1 अगस्त 2016
पद नाम – गेस्ट फैकल्टी
पद संख्या – 03
नौकरी स्थान – चंडीगढ़
विभाग – सार्वजनिक प्रशासन
आयु सीमा – पंजाब विश्वविधालय के नियमोंनुसार
वेतनमान – 1000/- रूपए प्रति लेक्चर (अधिकतनम 25,000 /- रु. प्रतिमाह)
शैक्षिक योग्यता – किसी भारतीय विश्वविद्यालय से सार्वजनिक प्रशासन में मास्टर डिग्री या मान्यता प्राप्त विदेशी विश्वविद्यालय से समकक्ष डिग्री
आवेदन कैसे करें – पात्र और इच्छुक उम्मीदवार अंतिम तिथि से पहले अपने पुरे बायोडाटा के साथ आवेदन पत्र को नीचे दिए गए पते पर भेज सकते हैं।
साक्षात्कार स्थल – अध्यक्ष कार्यालय, लोक प्रशासन विभाग, आर्ट्स ब्लॉक 3, पहली मंजिल, पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़
अधिक चंडीगढ सरकारी नौकरियों के लिए यहां क्लिक करें
इस भर्ती की आधिकारिक विज्ञप्ति के लिए यहां क्लिक करें
पंजाब यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट के लिए यहां क्लिक करें
Whatsapp Twitter Facebook Google+