जयपुर, आजकल लड़कियाँ फैशन के पीछे पागल है। और फैशन भी कौनसा ‘बिगड़ी का नाम ही फैशन है। आज आप पुरानी फिल्में देखकर शायद हीरो हीरोइन के कपड़ों को देखकर हंसते होंगे, लेकिन क्या आज के दौर के सारे फैशन अच्छे ही हैं। महिलाओं के लिए फैशन के नाम पर कुछ ऐसी चीज़ों का आविष्कार हुआ है जो बहुत अजीब और गैरज़रूरी लगती है।आजकल की लड़कियां लेटेस्ट फैशन ट्रेंड्स फॉलो करते है। इंसान चाहता है कि वो अपनी उम्र से कम दिखे। उम्र से अधिक जवां दिखने की चाहत किसमें नहीं होती और बात अगर महिलाओं की हो तो फिर कहना ही क्या।
महिलाये अपनी खूबसूरती को बरकरार रखने के लिए कुछ नहीं कर जाती है। आज हम आपको एक ऐसा ही मामला बताने जा रहे है जिसके बारे में जानकर आपको बेहद हैरानी होगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमे एक ऐसी जगह करे बारे में बात करने जा रहे है जहां पर लड़कियां अपने को मधुमक्खी से डंक मरवा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक 43 वर्षीय हॉलीवुड अभिनेत्री ग्वेनेथ पाल्ट्रो खुद को अधिक जवां दिखने की चाहत में मधुमक्खियों से डंक मरवा रही हैं। ग्वेनेथ पाल्ट्रो इन दिनों एपिथैरेपी करवा रही हैं।
इस प्रकिया के बारे में बताया जाता है कि ये एक बेहद व जानलेवा प्रक्रिया है। आपको जानकर हैरानी होगी की ये करीब हजारों साल पूरानी है। इस थैरेपी से जलन-सूजन और निशान से छुटकारा मिल जाता है। जिससे आपकी खूबसूरती को बरकरार रखा जा सकता है।